साहिबगंज : पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर 12 लाख रुपये की लूट

 

  • 12 लाख बैंक में जमा कराने जा रहा था पेट्रोल पंप मालिक
  • बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या; पैसे लूटे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। झारखंड के साहेबगंज जिले में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे पैसे लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

बैंक पैसे जमा कराने जा रहा था पेट्रोल पंप मालिक

पुलिस के मुताबिक, यह घटना साहेबगंज जिले के ललवां क्षेत्र के तिनपहाड़ थाना क्षेत्र में हुई, जब शालीग्राम मंडल (78 वर्षीय) बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, मंडल पर बाइक पर बैंक जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनके पास मौजूद नकद राशि लूट ली। बारहरवा के उप क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मंडल के परिजनों ने दावा किया है कि वह करीब 12 लाख रुपये लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद मंडल को राजमहल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शालीग्राम मंडल पेट्रोल पंप के अळावा कुछ अन्य व्यवसाय भी चलाते थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse