मंईयां सम्मान स्कीम के तहत महिलाओं को 1 साल में मिलेंगे 30 हजार रुपए, इस आसान तरीके से करें आवेदन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा लागू की गई मंईयां सम्मान योजना ने राज्य भर में धूम मचाई हुई है। इस योजना से खुश होकर महिलाओं ने हेमंत सोरेन को पुरुषों की भांति अधिक वोट दिए हैं। यह योजना हेमंत सरकार के लिए सफल साबित हुई।
         बता दें कि पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 थी, लेकिन चुनाव से पहले सीएम हेमंत ने योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का ऐलान किया था। सरकार अपने वादे पर पक्की रही। सरकार ने दिसंबर महीने से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने की घोषणा कर दी है। हेमंत सरकार 57 लाख महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजेगी। हर महीने 2500 रुपये यानी महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये मिलेंगे।
ऐसे करें आवेदन
      महिला या तो फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर या तो फिर नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर फॉर्म ले सकते हैं। यह फॉर्म महिलाओं के लिए बिल्कुल फ्री है। इसके बाद आपको यह फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। आपको राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाते की डिटेल आदि भरनी होगी। उस फॉर्म में आपको पासपोर्ट साइज फोटो अटैच कर जमा करना होगा। वहीं, मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों से होना आवश्यक है। महिला खुद या उनके पति कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा पेंशन न मिलता हो। उनके परिवार का कोई सदस्य पहले या वर्तमान में सांसद या विधायक नहीं होना चाहिए। महिला स्वयं ईपीएफओ खाता धारी नहीं होनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse