कोडरमा : डॉक्टर की गाड़ी ने रिक्शाचालक को चपेट में लिया

 

तिलैया थाना में दिया दो अलग-अलग आवेदन

टीम एबीएन, कोडरमा। सोमवार के दोपहर लगभग दो बजे शहर के एक डॉक्टर अनीश कुमार सिन्हा ने अपनी चार पहिया वाहन को चलाते समय एक रिक्शाचालक को चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार डॉ अनीश अपनी कार (बीआर 01 एफएन 3009) से सुभाष चौक की ओर से जवाहर टॉकीज की ओर आ रहे थे। 

इसी क्रम में उन्होंने एक रिक्शा चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे रिक्शा चालक नारायण महतो, उम्र 70 साल का पैर टूट गया है। उसे कमर और माथे में भी चोट लगी है। समाचार लिखे जाने तक घयल का उपचार पार्वती क्लिनीक में चल रहा था। इसके बाद कार और अधिक स्पीड में दौड़ने लगी। 

विवाह भवन के सामने खड़ी एक पानी ढोनेवाले वाहन से टकरा गयी। इससे वह वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में तिलैया थाना के पैंथर जवानों की मदद से कार को तिलैया थाना में लाया गया। बता दें कि डॉ अनीश कुमार सिन्हा चंदवरा स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी डॉक्टर हैं और तिलैया में आना निजी प्रैक्टिस करते हैं। 

इस मामले को रिक्शा चालक के पुत्र चंद्रदेव कुमार और पानी ढोनेवाली क्षतिग्रस्त वाहन के मालिक संजय कुमार पांडेय ने तिलैया थाना में दो-अलग-अलग आवेदन दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डॉक्टर नशे की हालत में कार को चला रहे थे। समाचार लिखे जाने तक  डॉक्टर को तिलैया थाना में बैठाकर रखा गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse