टीम एबीएन, रांची। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और एपीएफ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजीम प्रेमजी के अध्यक्ष सह आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आपसी समन्वय और सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नयी शुरुआत हो रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि झारखंड में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन जैसे अनुभवी संस्था द्वारा विश्वविद्यालय की स्थापना होने से न सिर्फ राज्य में उच्च शिक्षा का स्तर उठेगा बल्कि राज्य के प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। अजीम प्रेमजी के अनुभवों का लाभ राज्य वासियों को प्राप्त हो इस निमित्त सभी लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नयी पीढ़ी के बहुत बड़े समूह को अपने साथ जोड़ने का काम किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse