टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी, विभाग एवम प्रकोष्ठ के संयोजकों के साथ नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की परिचयात्मक बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत एवम अभिनंदन किया। अपने संबोधन में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है। कहा कि कार्यकर्ता का पद सर्वोपरि है जो कभी पूर्व नही होता। कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के संगठन में कार्यकर्ता सहज,सरल स्वभाव के हैं और पार्टी के विचारों के प्रति समर्पित हैं। मैं भी एक कार्यकर्ता रूप में झारखंड में संगठन कार्य करूंगा। कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से पार्टी झारखंड के 14लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश भाजपा को एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला : दीपक प्रकाश- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसा एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला है जिनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हमसब खुशनसीब हैं राज्यसभा में बतौर मुख्य सचेतक श्री वाजपेयी का मार्गदर्शन एक अभिभावक की तरह मिलता है। कहा कि श्री वाजपेयी का लंबा सांगठनिक और प्रशानिक अनुभव है, चार बार ये विधानसभा सदस्य चुने गये। उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रहे और आज राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक है। उन्होंने कहा कि भाजपा इनके नेतृत्व में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना है। सहजता और सरलता ही डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहचान : कर्मवीर सिंह- प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत जी सहजता और सरलता के पर्याय है। साथ ही इरादों और संकल्पों के दृढ़ निश्चयी भी हैं। उन्होंने श्री वाजपेयी के यशस्वी कार्यकाल की मंगल कामना करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में इनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक मजबूत बनेगी। संबोधन के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने श्री वाजपेयी का विस्तृत सांगठनिक परिचय कराया। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवम वन्देमातरम गान के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, प्रणव वर्मा, महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह, सुमन कुमार, पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती, बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, मनीष जायसवाल, अरुण उरांव, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, कुणाल षाडंगी, अमित सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, रंजीत चंद्रवंशी, तारिक इमरान, रवि भट्ट, राहुल अवस्थी, मृत्युंजय शर्मा, रविनाथ किशोर, किसलय तिवारी, आरती कुजूर, अनवर हयात सहित विभाग एवम प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse