बाबूगांव से देवांगना जाने वाली सड़क पर चलना हुआ दूभर

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के सांसद और विधायक जिले में किये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के सामने कसीदे पढ़ते रहते हैं। वहीं सरकारी दावों और हकीकत के विपरीत जिले में कुछ ऐसी सड़कें भी हैं जिन पर चलना जान जोखिम में डालना है। ऐसा ही हाल सदर प्रखंड के बाबूगांव चौक से देवांगना चौक सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का है। इस सड़क की हालत बेहद खराब है। इस सड़क पर लोगों का चलना दूभर हो रहा है। सड़क की दूरी मात्र 150 मीटर की है लेकिन ये शहर की व्यस्ततम सड़को में से एक है। इन दिनों बरसात के चलते गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को ठीक से सड़क दिखाई नहीं देती है। खासकर दो पहिया वाहन चलाने वालों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क पर गड्ढों के कारण दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। बदहाल सड़क होने कारण वाहन चालकों की परेशानी दूर नहीं हुई है। हजारों लोगों का रोज होता है आना-जाना : इन दिनों बरसात होने के कारण सड़क पर जल जमाव के चलते कई बार वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे चोटिल का डर बना रहता है। राहगीरों के आवागमन के समय में इस तरह की स्थिति बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस मार्ग में कई कोचिंग संस्थान है। रोजाना हजारों छात्रों का आना जाना इस मार्ग से होता है। कई बार छात्र खराब सड़क के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इधर, दुर्गा पूजा आने वाली है। इस दौरान यह सड़क और भी व्यस्त हो जाती है। देवांगना मंडप में आने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर आते है। अत: लोगों के परेशानियों को देखने हुवे दुर्गा पूजा से पहले जिला प्रशासन को इस मार्ग की मरम्मति करवाने की आवश्यकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse