टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिभा विकास मंच के नेतृत्व में 25 सितंबर 2022 को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया है, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ जिले के कक्षा सात से इंटरमीडिएट तक के 2157 (दो हजार एक सौ संतावन) परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। इस परीक्षा हेतु घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर, प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरी और नेहरु मध्य विद्यालय गिरिडीह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रतिभा विकास मंच के द्वारा तीनों परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षकों परीक्षा नियंत्रकों, गोपनीय शाखा पदाधिकारियों और वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर के लिए प्रोफेसर हेमलाल महतो, प्लस टू हाई स्कूल डुमरी के लिए पंकज कुमार और नेहरू मध्य विद्यालय गिरिडीह के लिए परमानंद महतो को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। प्रतिभा विकास मंच के संरक्षक हाई स्कूल शिक्षक अजय कुमार महतो ने बताया की इस परीक्षा में कक्षा वार प्रथम, द्वितीय, तृतीय और टॉप टेन आने वाले छात्र- छात्राओं को 25 सितंबर को ग्राम सभा घंघरी और प्रतिभा विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रवृत्ति, मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र इत्यादि देकर सम्मानित किया जायेगा। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिप सदस्य धनंजय प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक गुलाबचंद ठाकुर, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, हजारीबाग जिला सचिव विवेक कुमार, प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र कुमार, छोटन प्रसाद छात्र, सिकन्दर अली, उमाशंकर महतो, सफी अंसारी, हफीज अंसारी, महेंद्र कुमार, इस्तियाक अंसारी, विनोद साव, जावेद अख्तर, तुलसी राम आदि लगे हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse