सहिया संघर्ष समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

 

टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। शनिवार को छड़वा डैम के समीप सहिया संघर्ष समिति की बैठक रेखा कुमारी की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत सहिया दीदी उपस्थित हुई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा दिया जा रहा प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तन करने की मांग को लेकर चर्चा किया गया। पबरा कलस्टर की सहिया दीदी रेखा कुमारी ने कहा कि दिन रात मेहनत कर जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखते हैं और रात दिन मेहनत कर गर्भवती महिला की देखरेख करते हैं तथा सुरक्षित प्रसव कराने में उनकी सहायता करते हैं। मगर सरकार द्वारा मेहनत के एवज में राशि नही उपलब्ध कराई जाती है। नतीजतन, हमें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। महीने भर काम करने के बाद सरकार द्वारा उपलब्ध प्रोत्साहन राशि से हमारा आने-जाने के किराया का खर्चा भी नहीं निकलता है। उन्होने सरकार से एक सम्मानजनक वेतन दिए जाने की मांग की। बैठक में प्रकाश कुमार पासवान, उदय मेहता, अफसाना प्रवीण, संगीता राणा, सुनीता देवी, आबदा खातुन, मुनिया देवी, अनिता कुमारी, बसंती देवी, रीना कुमारी मेहता, गजाला खातून, सावित्री कुमारी, रेखा देवी, बेबी देवी, सबीना परवीन, सीमा खातून, प्रतिमा देवी, साधना देवी, संजीदा खातून सहित दर्जनों सहिया दीदी उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse