टीम एबीएन, हजारीबाग। विभावि के जंतु विभाग ने एक दिवसीय कार्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता व अनुवांशिकी विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें 137 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम तीन सत्रों में संचालित किया गया। प्रथम सत्र में विज्ञान संकाय अध्यक्ष, डॉ आर एन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुलगीत की प्रस्तुति अनन्या, परिणय क्षमा भूषण तथा अपर्णा ने किया। स्वागत संबोधन व विषय प्रवेश, विभाग अध्यक्ष डॉके के गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता आईआईटी खड़गपुर तथा एलकोनिक कंपनी के को-फाउंडर रोहन आशीष थे। उन्होंने पावर प्वाइंट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में समझाया। साथ ही अनुवांशिकी डाटा का विश्लेषण बताया गया। अंत में कोडिंग आधारित कुछ प्रोजेक्ट दिये गये जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से किसी अनुवांशिकी बीमारी का पता लगाना, पौधे की पत्ती का स्वास्थ्य पता करना। जंतु विज्ञान विभाग, पादप विज्ञान, बायो टेक्नोलॉजी और अन्नदा महाविद्यालय के लगभग 137 छात्रों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। सेमिनार में सर्वप्रथम डॉ केके गुप्ता जंतु विज्ञान के प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि इस नए युग में युवा पीढ़ी को नये सीखने कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोहन आशीष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताते हुए निम्न बातें कहीं :- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपदा में भी नए अवसर प्रदान करती हैं। इससे सोचने, समझने एवं तार्किक विकास तथा तेजी से कार्य करने की क्षमता का विकास होता है तथा उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अनुवांशिक रोगों की खोज तथा उसकी रोकथाम की जा सकती है। इतना ही नहीं इससे भौतिकी एवं कृषि करने हेतु उपयोग किया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही जंतु एवं वनस्पति के रोगों का पहचान कर उसका समाधान किया जा सकता है। क्रिसपर तकनीक से जीन ऐडिटिंग का भी उल्लेख किया धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार और मंच संचालन शौम्या प्राची ने किया। मौके पर डॉ टी राय, डॉ जे पी सान्याल डॉ सुरेश जैन, डॉ राजेन्द्र, डॉ आनंद, डॉ सुनित, शोध छात्रतथा विभाग के सभी छात्र उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse