तीर्थयात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

 

टीम एबीएन, बरकट्ठा/हजारीबाग। जिला के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में गोरहर थाना क्षेत्र के पतितिरी मोड़ के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में चालक, उपचालक सहित एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में करीब 50 लोग जख्मी हैं, जिनको इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्रियों से भरी बस पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से गया जा रही थी। बरकट्ठा में गोरहर थाना क्षेत्र के पतितीरी के पास बस जैसे ही पहुंची। यहां डायवर्सन पार करने के क्रम में बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक तीर्थ यात्री भी शामिल है। वहीं घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया है। बस में बैठे एक यात्री ने बताया कि सभी यात्री मेदनीपुर से गया जा रहे थे, उसी दौरान बस पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर, खलासी और एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई। पुलिस के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि फोर लाइन सड़क को गोरहर से बिहार चोरदहा तक सिक्स लेन बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण राजकेशरी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। लेकिन जगह-जगह पर बिना सुरक्षा के डायवर्सन बनाया गया है, जो जोखिम भरा है। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना में जान जा रही है। इन घटनाओं को लेकर एनएचएआई को सजग होने की दरकार है ताकि इन कारणों से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse