जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नटराज योग संस्थान के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। तृतीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशीप रविवार को डीएवी नंदराज स्कूल में सम्पन हुआ, जिसमें लगभग तीन सौ प्रतिभागी अलग-अलग स्कूल, संस्थान से भाग लिए, जिसमे नटराज योग संस्थान से भाग लेने वाले 18 प्रतिभागियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना तृतीय, शिखा कुमारी चतुर्थ, जूनियर बालक वर्ग बिट्टू कुमार प्रथम बालिका वर्ग जिया खलखो तृतीय, सीनियर बालक वर्ग पिंटू कुमार चतुर्थ, उत्तम कुमार छटवा, आनंद कुमार नैवा, रितेश कुमार दसम, बालिका वर्ग रेखा उरांव चतुर्थ, सुनिधि यादव पांचवां, प्रज्ञा कुमारी छठा, पुजारानी आठवां, रानीरजनी नौवां स्थान सीनियर वर्ग रिथमिक योग जोड़ी में रानी रजनी और रेणुका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, संस्था के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और बताया कि सभी बच्चों को प्रशिक्षण संस्थान के योग शिक्षक पवन कुमार एवं शंकर राणा के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है, जिसके कारण सभी बच्चे इस स्तर तक पहुंच पाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse