रावा रांची का पंच-दिवसीय कार्यशाला 10 से 14 सितंबर 2022 का तीसरा दिन...

 

टीम एबीएन, रांची। आनंद मार्ग की इकाई (रावा) रिनासा आर्टिस्ट राइटर एसोसिएशन रांची के तत्वधान में अभिनय, नृत्य, गायन, नृत्य योग आधारित ऑडिशन का वर्कशॉप मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला अप्पर बाजार रांची 10 से 14 सितम्बर तक कार्यशाला जारी है जिसमें मुंबई से डॉक्टर दीपक थोंबरे, बीआईटी मेसरा एचओडी मृणाल पाठक के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जारी है। जिसमें पलामू मेदिनीनगर, रांची, बनारस, पटना, हजारीबाग कोलकाता बेंगलुरु से आए चयनित प्रतिभागी का विधिवत वर्कशॉप जारी है। जिसमे आज दीपक सर ने मराठी नृत्य शैली के बारीकियों को समझाया, मृणाल सर ने योग, गायन में प्रभात संगीत घराना के बहुमूल्य रत्नों से सुसज्जित रागों पर आधारित भजन/बंदिशों को सिखाया। साथ ही साथ अभिनय की बारीकियों को भी बताया। चयनित प्रतिभागी मुंबई वर्कशॉप के लिए चुने जायेंगे। इसके बाद आनंदनगर, पुरुलिया बंगाल में होने वाले फाइनल शो में विनर रावा आईकॉन इंटरनेशनल 2022 का चुनाव किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए को-ऑर्डिनेटर प्रज्जवल देव, प्रखर देव, चंदन देव, सुरश्री, शिवानी, रितेश, सत्यम, आदि का सहयोग सराहनीय रहा। वर्कशॉप के स्पोंसर्स देलफिक कौंसिल ऑफ झारखंड, वेंचर, फिदेल इंटरप्राइजेज, ब्रांड्स आउटलेट्, विविद आर्ट्स, कर्मयोग इंडिया फाउंडेशन, डीकेई, सर्वे संतु निरामयः, भास्कर अल्ट्रा साउंड क्लिनिक, रेडियो खांची, मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला, मां अन्नपूर्णा स्वीट्स, पटना विश्वविद्यालय, तस्वीर, स्कोपा, एम के, रेडियो ऑरेंज, डॉ प्रतीक चट्टोपाध्याय, राम जी, वर्मा जी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिंह, रुपाली चक्रवर्ती, मुन्ना सिंह, आचार्य चितस्वरूपानंद अवधूत आनंद मार्ग प्रचारक संघ, सीपीआरएस आचार्य हरीश आनंद अवधूत, डॉ संजय, डॉक्टर आकांक्षा, डॉ बसंत, डॉ सौरव, रूपाली चक्रवर्ती रहे। उक्त जानकारी RAWA वर्कशॉप के मीडिया प्रभारी चंदन देव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse