देवघर में त्रिकुटी पहाड़ हादसा : शॉर्ट सर्किट से जली 8 दुकानों के मालिक मांग रहे मुआवजा

 

टीम एबीएन, देवघर/रांची। झारखंड के देवघर जिले में पर्यटन स्थल त्रिकुटी पहाड़ के नीचे शनिवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आठ झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने बताया कि बीती रात जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल त्रिकुटी पहाड़ के नीचे स्थित आठ झोपड़ीनुमा दुकानें आग की चपेट में आने से जल राख हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। ग्रामीणों के अनुसार इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग के वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताते चलें कि उक्त दुकानदारों के जीवन यापन का यही एकमात्र स्रोत था, जिसके जल जाने से उनके सामने विकट समस्या आ गयी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse