टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को झारखंड सहित 15 राज्यों में पार्टी प्रभारी के कई चेहरों में बदलाव किये हैं। भाजपा यूपी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में 80 सीटों में से 71 सीटें पाले में आई थी। इसमें 365 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा। इस दौरान वो भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वो 2012 से 2014 तक उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ के रहने वाले थे। बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गये। जिसके बाद वो पार्टी में होने के बावजूद पर्दे के सामने सक्रिय राजनीति नहीं कर रहे थे, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे थे। एक बार फिर चुनाव से पहले बीजेपी ने डॉ लक्ष्मीकांत को याद कर लिया है। उनकी कुशलता को देखते हुए उन्हें यूपी में ज्वाइनिंग कमेटी का चेयरमैन बना दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कई बड़े चेहरों को भाजपा में शामिल करवाया है, जिसमें मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव भी शामिल हैं। वहीं 2022 में डॉ लक्ष्मीकांत ने मेरठ शहर विधानसभा से भी टिकट लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी में इनके शिष्य कहे जाने वाले कमल दत्त शर्मा को पंडित कार्ड खेलते हुए टिकट दिया गया। बता दें कि डॉ लक्ष्मीकांत ने 2017 से लेकर 2022 तक पूरे पांच साल उपेक्षा किए जाने के बावजूद पर्दे के पीछे से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। हालांकि अब उन्हें झारखंड में प्रदेश भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse