टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार और कोयलंग बालू घाट पर लेवी के लिए हवाई फायरिंग व मारपीट और पकड़ने के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार टीएसपीसी उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू से की गई है। इन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी और सीआरपीएफ बी 22 के सहायक समादेष्टा समेत बड़कागांव और केरेडारी थाना पुलिस की टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का दो देशी कट्टा, 7.62 का एक पिस्टल, 315 बोर की 18 ज़िन्दा गोली, दो बाइक, पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। ये सभी टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिनेश जी उर्फ़ रवि दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं। पकड़े गए उग्रवादियों में संजय करमाली, ग्राम बुंडू, थाना केरेडारी, हज़ारीबाग, प्रभात कुमार राम, ग्राम तरवा, थाना पिपरवार, जिला चतरा, पंकज करमाली ग्राम बुंडू थाना केरेडारी, हज़ारीबागऔर सूरज कुमार तूरी, ग्राम टूटुवा, थाना केरेडारी जिला हजारीबाग प्रमुख रूप से शामिल है। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि इन उग्रवादियों ने हाल के दिनों में बड़कागांव बड़कागांव थाना क्षेत्र में लेवी के लिए दो बालू घाटों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था साथ ही उग्रवादियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी पर गोली भी चलाई थी। इन सभी के पकड़े जाने के बाद टीएसपीसी संगठन बड़कागांव थाना क्षेत्र में कमजोर हुई है। बचे हुए और सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चार उग्रवादियों को पकड़े जाने के बाद हजारीबाग पुलिस ने राहत की सांस ली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse