टीम एबीएन, रांची। देश के सम्मानित परीक्षा नीट का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय की दो छात्राओं रंजना और आकांक्षा सिन्हा ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उक्त परीक्षा के पूर्णांक 720 में आकांक्षा ने 552 और रंजना ने 639 अंक प्राप्त किये। इस परिणाम से न केवल विद्यालय बल्कि दोनों छात्राओं के घर का माहौल भी खुशनुमा बन गया। उनके लिए यह अनुभव सुखद सपने के साकार होने जैसा था। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी संप्रेषित किया ।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन छात्राओं ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उक्त छात्राएं प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी रही हैं एवं हर परीक्षा में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करती रहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य पूर्व में ही निर्धारित कर लिया था तथा उसे पाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहीं। प्राचार्य के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse