सीएम से मिला सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का प्रतिनिधिमंडल

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन अथवा सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) को समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी। आप सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत आपकी मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी। मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में न्यायोचित विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई अन्य मुलाकातियों से भेंट कर स्वयं अपने हाथों से उनका आवेदन लिया तथा उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse