बेहतर परर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी : आयुक्त

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। आयुक्त कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के बगल में अमलतास के गोल्डन कलर के फूल नजर आएंगे। प्रकृति की खूबसूरती से सवारने की पहल में आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज मुख्य सड़क के बगल में अमलतास के पौधों का रोपण कर इसकी शुरुआत की। यहां 3 दर्जन से अधिक अमलतास के पौधों का रोपण किया जायेगा। वहीं आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कल्पतरु के पौधे का रोपण किया। मौके पर आयुक्त ने कहा कि अमलतास के पौधे में सावर की तरह गोल्डन कलर में फूल खिलते हैं। इन पौधों को लगाने से खूबसूरती बढ़ेगी। यहां रहने वाले व्यक्तियों को अच्छा लगेगा। वहीं शहर के लोग जब भी इस सड़क से गुजरेंगे, तो उन्हें भी आनंद की अनुभूति होगी। नई पीढ़ियों को पौधों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। मौके पर स्थानीय पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि अमलतास का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका फल, फूल, तना सभी औषधि के काम आते हैं। इसके फूल की सुंदरता लुभावना लगता है। साथ ही पेड़-पौधों से सांसों का विस्तार होता है। इसलिए पौधे लगाना और उसे बचाना दोनों जरूरी है। इससे तापमान को भी संतुलित रखा जा सकेगा। मौके पर आवासीय एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse