गिरिडीह : पचंबा में थाना के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, अस्तुराबाजी व मारपीट में कई घायल

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के उपनगरी पचंबा एक बार फिर उपद्रवियों की चपेट में आ गया। बीते देर रात हटिया रोड में गाड़ी साइड करने के दौरान दो लोग आपस में उलझ गये। इसके बाद दोनों ओर से लड़ाई शुरू हो गई। देखते ही देखते हो हल्ला हुई, भगदड़ मची और दुकानों के शटर गिरने लगे। इसी बीच भवानी चौक पर लोगों की भीड़ जुटी और वहां भी हाथापाई हुई। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मामला दर्ज कराने पर पचंबा थाना पहुंचे लेकिन थाना प्रवेश करने से पहले बाहर में ही दोनों पक्ष में न सिर्फ फिर बहस बल्कि अस्तुबाजी भी हुई, जिसमें अरबाज खान का कान कट गया। लहूलुहान अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके लावा मारपीट में नवरत्न झुनझुनवाला, मुन्नी खातून, रिंकू साव, मोहम्मद इम्तियाज समेत कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लाल रंग की चार पहिया वाहन से सलीम राईन अपने घर जा रहा था। इसी बीच गोपाल फैशन के स्टाफ कुलदीप कन्धवे की सामने स्कूटी लगी थी। सलीम ने स्कूटी हटाने को कहा तो कुलदीप ने भी कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद देखते-देखते मामला बढ़ा और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इधर, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि पचंबा में पूरी तरह शांति कायम है। दो लोगों के बीच वाहन साइड को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद इसे अलग तूल देने की कोशिश की गई लेकिन पूरा मामला पुलिस के नियंत्रण में है। दोनों तरफ से थाने में शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी हैं उसके खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई की जायेगी। उपद्रवियों से निपटने के को लेकर पचंबा में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse