रश्मि कात्यान अध्यक्ष और अजहर अहमद खान बने आल इंडिया लायर्स कौंसिल, झारखंड चैप्टर के स्थायी कमेटी के उपाध्यक्ष

 

टीम एबीएन, रांची। आल इंडिया लायर्स कौंसिल, झारखंड चैप्टर की एक बैठक आज रांची में संपन्न हुई। बैठक में कौंसिल के अस्थाई कमिटी को स्थाई रूप प्रदान की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि कात्यान को अध्यक्ष, चुना गया, अजहर अहमद खान को उपाध्यक्ष, वाईजूर रहमान को संयुक्त सचिव एवं सैयद शीश आलम एवं मृत्युंजय प्रसाद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का चयन कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव संतोष जाधव, अधिवक्ता मुंबई उच्च न्यायालय, महाराष्ट्र की निगरानी में हुआ। मौके पर श्री जाधव ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम अधिवक्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। अध्यक्ष श्री कात्यान ने कहा कि कौंसिल गरीब, असहाय और कमजोर तबका को न्याय दिलाने में काम करेगा। बैठक में फिदा उर रहमान, मो नैयर, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, तलत परवीन, सरफराज अख्तर, तबरेज अख्तर, राजाउल्लाह अंसारी समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कौंसिल के स्टेट इंचार्ज अधिवक्ता हैदर अली ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse