बच्चों के चहुंमुखी विकास से गढ़ रहें हैं उनका भविष्य

 

टीम एबीएन, रांची। शिक्षा के आधुनिकीकरण और बढ़ते बाजारबाद के इस अर्थ अभिमुख दौर में भी कुछ शिक्षक आज भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वे अपने कार्य के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहकर, अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निष्पादित कर और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी पूरी ताकत झोंककर ऐसी उपलब्धि हासिल करने में सफल हुए हैं। हम बात कर रहें हैं राजधानी रांची स्थित मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय में पीजीटी अंग्रेजी विषय के शिक्षक परितोष कुमार चौधरी के बारे में। जुलाई 2015 में साहेबगंज जिले से इस विद्यालय में स्थानांतरित होकर पहुंचे श्री चौधरी ने विद्यालय में योगदान के साथ ही अपनी अलग कार्यशैली की वजह से बच्चों के बीच एक अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं। सुबह की प्रार्थना सभा से ही बच्चों के बीच अच्छे गुणों को विकसित करने में वें जी-जान से जुट जाते हैं। इस विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 1800 बच्चों को शिक्षकों के सहयोग से चार अलग-अलग हाउस में विभाजित कर उनके बीच अलग-अलग विषय वस्तु पर आधारित वर्ष भर इंटर हाउस प्रतियोगितायों का आयोजन कर उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को विकसित करना उनके बेहतरीन प्रयासों में शामिल है। विद्यालय में पूरे वर्ष अलग- अलग खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी ये करते रहते हैं जिससे बच्चों के उत्तम स्वास्थ का निर्माण होता है। इनके इस जज्बे से प्रभावित हो कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नें इन्हें विद्यालय का अनुशासन प्रभारी (डिसिप्लिन इंचार्ज) और एक्टिविटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किये हैं। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका सुरभि प्रगति की को वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष सफलतापूर्वक प्रकाशित कराने में प्रधान सम्पादक के रूप में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ध्यात्यव है कि इस पत्रिका का विमोचन वार्षिकोत्सव के अवसर पर अलग-अलग वर्षों में तात्कालिक शिक्षा सचिव आराधना पटनायक एवं झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष माननीय रविंद्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा हो चुका है। श्री चौधरी के इन्हीं योगदान की वजह से वर्ष 2017 से लगातार विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें मोस्ट आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन फ़ॉर स्कूल के पुरस्कार से भी सम्मानित करते रहे हैं। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि परितोष चौधरी बच्चों के बीच इतने पॉपुलर हैं कि बाल संसद के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें गुप्त मतदान के आधार पर लगातार तीन वर्षों तक विद्यालय के मोस्ट पॉपुलर टीचर अमंग स्टूडेंट्स पुरस्कार के लिए भी चुना जा चुका है। श्री चौधरी विद्यालय के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षायों की तैयारी के लिए उनका खुद कैरियर कॉउंसलिंग भी करते हैं। उनके द्वारा फेसबुक पर बनाये गए दो पेज, मूलतः मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय और सक्सेस मंत्रा के माध्यम से वे अखिल भारतीय स्तर की तमाम प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन उपलब्ध कराते हैं । विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार को जब श्री चौधरी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसे शिक्षक का किसी भी विद्यालय में होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। आज हमारा विद्यालय किसी भी प्राइवेट विद्यालय को टक्कर देने में अगर सफल हुआ है तो इसमें परितोष चौधरी का योगदान अतुलनीय है ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse