सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं, एनआईए करे दुमका मामलों की जांच : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, दुमका/रांची। दुमका में हाल के दिनों में लड़कियों के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। पीड़िता के गांव पहुंच कर मरांडी ने परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने दुमका पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये। मरांडी ने कहा कि इस सरकार और पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं कर सकते। दुमका में हाल में हुई रेप और हत्या की घटनाओं की जांच एनआईए से कराने की मांग करता हूं। मरांडी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठिये इस तरह के अपराध कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामलों और अपराधियों को बचाने के मामलों में दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी की भूमिका संदिग्ध रही है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा के विरुद्ध 120 बी के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि दुमका रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहनी वाली एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था, लेकिन पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि वह 4 माह गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक लड़की मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुमका डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने जानकारी दी है कि इस मामले के आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है। लड़की नाबालिग है और वह गर्भवती थी। इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने हत्या क्यों की गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse