टीम एबीएन, रांची। रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरे झारखंड के विधायक वहां से निकल चुके हैं। रिसॉर्ट से वो एयरपोर्ट के लिए निकले हैं। वहां से वो रांची पहुंचेंगे। आज रायपुर से लौटेंगे विधायक : झारखंड के 31 विधायक जो रायपुर में ठहरे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज ही शाम 4 बजे तक सभी विधायक रांची लौट सकते हैं। रांची एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट से एक बस निकली है। हालांकि उसमें विधायक नहीं बैठे थे लेकिन कहा जा रहा है कि उसमें विधायकों का लगेज था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse