टीम एबीएन, दुमका/रांची। झारखंड की उपराजधानी दुमका इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि इसका कारण कोई अच्छी संकेत देने वाला नहीं; बल्कि खून खौला देने वाला है। एक के बाद हो रही घटनाओं ने लोगों को आक्रोशित कर के रख दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अरमान की गिरफ़्तारी हो गई है और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में? उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी बच्चियों पर अत्याचार का ये सिलसिला कब थमेगा? वहीं भाजपा नेता ने कहा कि दुमका में एक और नाबालिग आदिवासी बच्ची राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की भेंट चढ़ गई। जेहादी तत्व सुनियोजित तरीके से संथाल के सांस्कृतिक ढांचे की कब्र खोद रहे हैं और आपकी नींद नहीं खुल रही है। अब तो जागिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी...।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse