टीम एबीएन, रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार बनी है, तब से लगातार राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रकाश ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में आतंकवादियों का स्लीपर सेल सक्रिय है। घुसपैठिए झारखंड के गरीब आदिवासियों एवं दलितों को प्रलोभन, आतंक एवं लव जिहाद के माध्यम से धर्मांतरण का निशाना बना रहे है। दीपक प्रकाश ने कहा कि मैं अपने एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें प्रदेश के महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पुष्पा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पलामू जिले के पांडु प्रखंड के मुरुमातु गांव गया था, जो मैंने वहां देखा वो बहुत ही मर्माहत करने वाली, दयनीय, आत्मा को चोट पहुंचाने वाली तथा राज्य की प्रतिष्ठा पर कालिख पोतने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि महादलित परिवार सैकड़ों की संख्या में जर्जर थाना भवन में आश्रय लेने के लिए बाध्य है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर उस महादलित परिवार का कसूर क्या था? उनका परिवार दादा परदादा के समय से लगभग 179 सालों से गैरमजरूआ भूमि पर निवास करते चले आ रहे है। उस जमीन पर एक विशेष समुदाय की नजर गड़ गई और उन्हें वहां से बेदखल करने की साजिश रची गई, जिसमें कांग्रेस के एक अपराधी किस्म का नेता इसरार अहमद ने दलित परिवार के एक सदस्य जितेंद्र को बुलाकर धमकाया, अस्त्र-शस्त्र के साथ बच्चों का अपहरण करवाया, परिवारों को विस्थापित होने के लिए बाध्य किया तत्पश्चात उनके पुराने घरों को बुल्डोज़र से जमींदोज कर दिया गया। अपराधियों ने शिव मंदिर को भी नहीं बख्शा, जिसमें वर्षो से दलित परिवार पूजा कर रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse