टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव में दो लकड़बग्घे की मौत हो गयी। दोनों का शव जंगल किनारे स्थित मकई के खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर जब लकड़बग्घे के शवों पर पड़ी तब वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। वन विभाग दोनों शवों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के किनारे कंटीला तार लगाया गया था। संभावना है कि उसी तार में फंसने से दोनों लकड़बग्घे की मौत हुई होगी। वैसे आदिवासी समुदाय के लोग भी जंगली इलाकों में जंगली जानवरों को फंसाने के लिए कंटीली तार लगाते हैं। हालांकि लकड़बग्घों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है रेंजर सुरेश ने बताया कि दो लकड़बग्घे की मौत की सूचना मिली है। वन विभाग ने दोनों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि लकड़बग्घों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वन विभाग मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन में अगर घटना के लिए कोई दोषी पाए जाते हैं तब उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse