दीदी की दादागिरी : दम है तो मुझे गिरफ्तार कर दिखाये भाजपा...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केन्द्रीय एजेंसियों तथा भारतीय जनता पार्टी के अवैध धन का इस्तेमाल उन निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने में किया जा रहा है, जो भाजपा विरोधी दल द्वारा चलाई जा रही हैं। बनर्जी ने अगले लोक सभा चुनाव में भाजपा को मात देने का संकल्प लिया। उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके (ममता) अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर भाजपा से हो पाए तो मुझे गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि मीडिया पर भरोसा मत करो, वे हमारे नेताओं के पीछे हैं। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि मुझे गिरफ्तार करें। मैं जेल से लड़ूंगी और जीतूंगी। आप मुझे वश में नहीं कर सकते। अगर मैं सत्ता में नहीं होती और कुर्सी पर नहीं होती तो मैं महिलाओं से उनकी जुबान काटने के लिए कहती। बनर्जी ने कहा, भाजपा सब को चोर बता रही है। वे इस प्रकार से अभियान चला रहे हैं जैसे तृणमूल में हम सब चोर हैं और केवल भाजपा तथा उसके नेता ही पाक साफ हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होती तो मैं उनकी जबानें खींच लेती। हाल में केंद्रीय एजेंसियों ने हकीम को तलब किया था। इस पर हकीम की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए बनर्जी ने कहा, अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह एक फर्जी मामला होगा केवल उन्हें परेशान करने के लिए। बनर्जी ने कहा, वे तृणमूल नेताओं के पास धन होने की बात कर रहे हैं। भाजपा को महाराष्ट्र की तर्ज पर निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए हजारों करोड़ रुपये कहां से मिल रहे हैं। भाजपा को 2024 के लोक सभा चुनाव में हराना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse