टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज देश के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा ने ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद, प्रसिद्ध पहलवान खली, पीटी उषा जैसे खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए खेल को पूरी लगन और ईमानदारी से खेलने की सलाह दी। मेजर ध्यानचंद के बचपन का जिक्र करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल क्लास छह तक पढ़े थे। बाद में सिपाही की साधारण नौकरी से वह अपनी लगन और ईमानदारी के बल पर बढ़ते बढ़ते मेजर के पद को सुशोभित किया। अपने खेल के प्रति समर्पण के बल पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली। प्राचार्य ने कहा कि प्रसिद्ध शासक हिटलर ने भी उनकी बहुत बहुत तारीफ की थी।श्री सिन्हा ने बच्चों से आगामी महीने होने वाले डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे जोर-शोर से भाग लेने की सलाह दी। मौके पर पीटी शिक्षिका ममता सिंह समेत कुछ बच्चों ने भी ने भी खेल दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मौके पर पशुपतिनाथ झा, अशोक कुमार सिंह, एनसीसी के बच्चे, विद्यालय के विभिन्न खेल टीमों के खिलाड़ी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse