टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। आज दिनांक 28 अगस्त, 2022 को मानगो डिमना चौक स्थित आशीर्वाद पैलेस में "भारतीय गौवंश रक्षण, संवर्धन परिषद", विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्ष विभाग) की प्रांत टोली सह जिला गोरक्षा प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख त्रिलोकी नाथ बागी, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत अध्यक्ष सुजीत कुमार साहू, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख दीपक शर्मा, सिंहभूम विभाग गोरक्षा प्रमुख अवतार सिंह परमार, सह गोरक्षा प्रमुख सर्वश्री सुधीर प्रसाद, भीम यादव तथा मंटू दुबे, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गब्बू लाल जायसवाल, धनबाद ग्रामीण जिला के अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, सह प्रमुख अभिजीत गोराई, धनबाद महानगर के कार्य अध्यक्ष सुभाष चौहान, देवघर जिला के संजय देव, धनबाद महानगर गोरक्षा प्रमुख संजीव गिरी तथा सह प्रमुख रामजीत सिंह, जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष सर्वश्री कृष्णा सोरेन, आनंद प्रसाद तथा सीमा पांडे, घाटशिला ग्रामीण जिला के गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख शरत सिंह सरदार, उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा, जमशेदपुर महानगर के सह गोरक्षा प्रमुख कमल वर्मा तथा गिरीश राव, विधि प्रकोष्ठ के संरक्षक अनिल वर्मा तथा विभाग प्रमुख सुशील शर्मा, महानगर सह प्रमुख अनंत गोप सहित बड़ी संख्या में गोरक्षा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर झारखंड प्रांत के उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ़ से लगती हुई सीमावर्ती जिलों मे बड़े पैमाने पर हो रही पशु तस्करी पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए ग्रामीण अंचलों मैं संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार करते हुए राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति के सिंहभूम विभाग के सह प्रमुख के रूप में दीपक शर्मा, सरायकेला- खरसावां जिला के प्रमुख निशांत कुमार तथा पश्चिम सिंहभूम के प्रमुख के रूप में हर्कुलस ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त जानकारी झारखण्ड प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार (9835138678) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse