टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर संकट के बादल के मंडरा रहे हैं। सरकार में शामिल सभी दल इस संकट से झूझने की तैयारी में लग गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके नाम पर खान लीज पट्टा आवंटित करने का आरोप है। इस आरोप के बाद बीजेपी नेताओं ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत की थी। इलेक्शन कमीशन ने दोनों पक्षों के सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले पर किसी भी पल फैसला आ सकता है। लिहाजा इसको लेकर दूसरा प्लान भी तैयार किया गया है। कानून के जानकारों ने भी सीएम हेमंत सोरेन को सलाह दी है कि अगर विरोध में फैसला आता है तो इसके लिए वह प्लान तैयार रखे, ताकि आपात स्थिति में मुख्यमंत्री बदला जा सके। अगर हेमंत सोरेन की सदस्यता समाप्त होती है और उनको चुनाव लड़ने से रोक दिया जाता है, तो वैसी स्थिति में वह किसे मुख्यमंत्री बनायेंगे। 1. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन उनकी राह में हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन बड़ी अड़चन है। हेमंत कभी भी ऐसा नहीं चाहेंगे कि सत्ता उनकी भाभी सीता सोरेन के हाथों में दी जाये। 2. दूसरी संभावना यह भी है कि शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाये। लेकिन उन पर भी कई आरोप हैं। ऐसे में उनपर भी जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। 3. तीसरी संभावना यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सीएम पद सौंप दिया जाए, क्योंकि उन पर कोई आरोप नहीं है। लेकिन अगर मां सीएम बनी तो परिवार के दूसरे सदस्य हावी रहेंगे, ऐसे में घर के भीतर कलह होगी। 4. चौथी संभावना चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की है। वह शिवू सोरेन की ही बिरादरी से हैं और सीनियर भी। उन पर सोरेन परिवार पूरा भरोसा करता है। 5. पांचवीं संभावना ये है कि झामुमो के कुछ विधायक मथुरा महतो को आगे कर एक गुट बनाए और महतो समाज से मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो महतो समाज का वोट झामुमो से दूर जाने को पूरी संभावना होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse