टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25 अगस्त 2022 को दिन 2 बजे गोस्सनर कॉलेज में डॉ जयपाल कच्छप संकायाध्यक्ष सह खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें 15 से 19 अगस्त तक संपन्न हुए अंतर क्लास फुटबॉल टूर्नामेंट की समीक्षा की गयी। इसमें जो भी कमी रही इस पर गंभीर चर्चा हुई तथा भविष्य में उस पर सुधार करने पर जोर दिया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले सभी स्टाफ एवं वॉलिंटियर्स को धन्यवाद दिया गया तथा गोस्सनर मिडिल स्कूल के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। आने वाले समय में विभिन्न खेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया जिसमें लड़कियों के लिए हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एवं कबड्डी तथा लड़कों के लिए हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आने वाले समय में रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत होने वाले सभी खेलों में भाग लेने के लिए टीम तैयार करने का निर्णय लिया गया, जिसे अंतर क्लास टूर्नामेंट के माध्यम से ही किया जायेगा। बैठक में डॉ योताम कुल्लू, प्रो अमरदीप टोपनो, डॉ कोरनेलियुस मिंज, प्रो फ्रांसिस मुर्मू, प्रो ध्रुपद चौधरी सह खेल प्रभारी प्रो हेमंत टोप्पो आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse