अब झारखंड के पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश

 

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य कैबिनेट के द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश सहित अन्य प्रस्तावों की दी गई स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। झारखंड मंत्रालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते नजर आए वहीं विरोधी दल पर तंज कसते हुए नजर आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धि विरोधी को पच नहीं रहा है और उनके पेट में दर्द हो रहा है। यह सरकार जनता की सरकार है और यही वजह है कि पुलिसकर्मियों की मांग हो या ओल्ड पेंशन के कर्मचारियों की मांग सरकार ने पूरा करने की कोशिश की है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और पारा शिक्षकों की मांग को भी सरकार ने पूरा कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने का काम किया है। सरकार की स्पष्ट सोच है कि राज्य के हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान हो। इस राज्य के हर कर्मचारी के चेहरे पर खुशी हो। इस राज्य के हर वर्ग को न्याय मिले आखिर सरकार उन्हीं के लिए बनी है। सीएम हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों में राज्य को लोगों ने चारागाह बना दिया था। आज जब राज्य की दिशा मजबूत हो रही है, वहीं दशा भी सुरक्षित हो रही है। आज यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग के युवक युवतियां विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आ रही है। उनके पेट में दर्द हो रहा है। आज देश का आम नागरिक किस तरह परेशान है वह सामने है। हर वक्त सिर्फ राजनीतिक बिसात, राजनीतिक षडयंत्र लगता है कुछ लोगों की आदत सी बनी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse