झारखंड में कोरोना : शुक्रवार को मिले 125 नये संक्रमित, एक्टिव केस 956

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में 9004 कोरोना जांच हुई, जिसमें 125 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सबसे अधिक जमशेदपुर में 49 मरीज शामिल हैं। वहीं, रांची में 17 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 180 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 956 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 49 नये मरीज जमशेदपुर में मिले हैं। इसके अलावे रांची में 17 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई हैं। वहीं, बोकारो में 16, देवघर में 16, धनबाद में 2, गढ़वा में 4, गिरिडीह में 1, गुमला में 5, हजारीबाग में 1, कोडरमा में 2, लातेहार में 2, लोहरदगा में 1, पलामू में 8, रामगढ़ में 1 मरीज मिले हैं। हालांकि, राज्य में 180 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुये हैं। इसमें बोकारो में 18, देवघर में 17, जमशेदपुर में 68, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 1, हजारीबाग में 10, लातेहार में 7, रामगढ़ में 1, रांची में 48, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 7 मरीज शामिल हैं। झारखंड के 24 जिलों में से 22 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस हैं। इसमें बोकारो में 62 , चतरा में 6, देवघर में 82, धनबाद में 12, दुमका में 4, जमशेदपुर में 347, गढ़वा में 16, गोड्डा में 9, गिरिडीह में 6, गुमला में 15, हजारीबाग में 39, जामताड़ा में 2, खूंटी में 14, कोडरमा में 23, लातेहार में 19, लोहरदगा 8, पलामू में 9, रामगढ़ में 59, रांची में 162, सरायकेला में 37, सिमडेगा में 1 और पश्चिम सिंहभूम में 24 एक्टिव केस हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse