एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। बताते चलें कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद फिर से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद लगातार कांग्रेस के अंदर ही राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही थी लेकिन राहुल ने जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया था। पिछले 3 साल से कांग्रेस नेता लगातार पूर्ण अध्यक्ष की मांग करते आ रहे हैं। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। राहुल के बाद प्रियंका गांधी को यह जिम्मेदारी देने की बात कही गई। लेकिन इन सबके बावजूद अभी तक कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस साल की शुरूआत में कांग्रेस ने कहा था कि वह अगस्त में अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस बड़ा फेरबदल कर सकती है। सचिन पायलट को अशोक गहलोत की जगह मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गहलोत को दिल्ली बुलाया जा सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और उसके सामने सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse