ग्रिजली विद्यालय : रक्षा क्षेत्र में कैरियर विकल्प को लेकर लगा सेमिनार

 

टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में रक्षा के क्षेत्र में करियर विकल्प के विषय पर कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली भारतीय सेना के दो मुख्य परीक्षा जिसमे छात्र बारहवीं के तुरंत बाद शामिल होकर देश सेवा में अपना योगदान दे सके उसके बारे में छात्रों को जानकारी तथा उन परीक्षा से संबंधित मार्गदर्शन करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष जैन शामिल हुए और छात्रों को जानकारी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष जैन का स्वागत विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपसिमे एवं अविनाश सेठ ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा की करियर संबंधित विकल्पों की जानकारी ही सफलता की कुंजी है और ग्रिजली विद्यालय अपने छात्रों के लिए हर संभव प्रयास करती है की छात्रों को अपने भविष्य में सही करियर की चुनाव को करते वक़्त उनके पास सारी जानकरी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा की देश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और और उन्हें उम्मीद है की विद्यालय से भी आने वाले वक़्त में छात्र इस क्षेत्र में अपना योगदान देंगे और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। छात्रों को जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष जैन ने बारहवीं के बाद तुरंत बाद देश की सेवा तथा भारतीय सेना से जुड़ने के लिए होने वाले दो महत्वपूर्ण परीक्षा की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए तथा तकनीकी प्रवेश योजना टीईएस की जानकारी छात्रों को दी। उन्होंने छात्रों को विस्तार पूर्वक परीक्षा तथा चयन प्रक्रिया जिसमे छात्रों की लिखित परीक्षा में आने वाले विषय, समय,व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि विषयों की जानकारी छात्रों को दी। उन्होंने बताया की किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रों को कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे की आपकी दिनचर्या, पढ़ाई का तरीका आदि जिसके बिना आप कोई भी तैयारी सही से नहीं कर सकते। उन्होंने छात्रों को बताया की इन परीक्षा में अगर छात्रों को शामिल होना है तो उसके लिए उनको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। उन्होंने छात्रों से कहा की आज सोशल मीडिया के जमाने में छात्र पुस्तक पढने की आदत को भूल से गए है और उन्होंने छात्रों से कहा की हर छात्र ये कोशिश करे की वो महीने में कम से कम एक अच्छी किताब जरूर पढ़े क्यूंकि जो आप पढ़ेंगे वही आप बनेंगे। इसके अलावा उन्होने छात्रों को ऐसे बहुत सी बातों की जानकारी दी जिससे की छात्रों को मदद मिल सके। इस अवसर पर छात्र दिनेश कुमार, जयेश, ऋषि, रोहित, हर्ष, सपना, फलक, ईशा, श्रेया, संजीवनी, हिमांशु, हर्षदीप, विवेक सहित सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया और मुख्य वक्ता से सवाल किये जिसका उन्हें जवाब मिला। कार्यक्रम का संचालन सफीक आलम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के संयोजक विजय सिंह, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, एनसीसी के एएनओ थर्ड अफसर अभिजीत आनंद, शिक्षक संजीव जायसवाल, कामरान खान, कुमार राजीव, नागेंद्र कुमार, मनोज सिन्हा, रतन मिश्रा, रवि शंकर, अमित दास आदि उपस्तिथ थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse