पांच लाख राष्ट्र ध्वज झारखंड सरकार सौंपेगी अप्पेरल यूनिट

 

टीम एबीएन, रांची। उद्योग विभाग के निरीक्षण पर अप्पेरल यूनिट मुख्यत: सूरज लॉजिस्टिक, किशोर एक्सपोर्ट्स, ओरियंट क्राफ्ट, मैट्रिक्स क्लॉथिंग, वेलनसिया अपैरल्स एवं अर्बन क्लॉथिंग ने 5 लाख राष्ट्रध्वज झारखंड सरकार को प्रदान करेंगे। कोषाध्यक्ष अप्पेरल यूनिट श्री राहुल पोद्दार ने जानकारी देते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग द्वारा यह निर्णय लेने का मुख्य उद्देश्य है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हर घर तिरंगा हो देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता हो। श्री दीपक अग्रवाल अध्यक्ष एएमजी द्वारा यह जानकारी दी गई कि काफी सारे झंडे उनके यहां बने जिसको बनाने में वे और उनके समस्त कर्मचारी बहुत ही गर्व महसूस कर रहे। कपड़ा उद्योग ने लगभग 5 से 6 लाख घरों को झारखंड सरकार के सहयोग से राष्ट्रध्वज देंगे इसके तहत पूरी रांची शहर में 13 से 17 अगस्त झंडा फहराया जा सके और अपने देश के प्रति हम सब मिलकर सच्ची श्रद्धा दिखा सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse