गणतंत्र दिवस समारोह में डीएवी हेहल के मुख्य अतिथि बने आचार्य मुक्तरथ

 

टीम एबीएन, रांची। विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी पश्चिमी जोन के रिजनल डायरेक्टर एमके सिन्हा ने स्वामी मुक्तरथ को शॉल भेंट करते उनका स्वागत किया। डीएवी के वृहद सभागार में मुख्य अतिथि आचार्य मुक्तरथ ने 150 शिक्षक, 200 एनसीसी कैडेट के छात्र और 50 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, मनुष्य के विकास का आधार है स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य का साधन है योग। आचार्य मुक्तरथ विद्यार्थियों से देश हित में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विद्या ऐसी हो जो आपको नेक इन्सान के रूप में खड़ा कर दे। राष्ट्रहित की भावना आप में कूट-कूट कर भरी हो। देश के उस प्रहरी को आपकी ताकत चाहिये जिसके भरोसे आप चैन की नींद सोते हैं। हम उनका कर्ज नहीं चुका सकते पर उनका मनोबल तो बढ़ा ही सकते हैं।आज हमारा देश हर तरफ तरक्की कर रहा है इसमें आप की अच्छी पढ़ाई,स्वास्थ्य और ईमानदारी देश को समृद्ध भारत बनाएगा। प्राचार्य एमके सिन्हा ने स्वामी जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि डीएवी हेहल आचार्य जी का आभारी है जिनका हमेशा योगदान मुझे मिलते रहता है। उन्होंने कहा इस बात का डीएवी परिवार को बहुत गर्व है कि स्वामी मुक्तरथ भारत के प्रतिष्ठित मनोचिकित्सा केंद्र सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ साईकेट्री के इथिकल कमिटी के सदस्य हैं। बताते चलें कि आचार्य मुक्तरथ सत्यानंद योग मिशन, रांची के अध्यक्ष हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse