टीम एबीएन, गुमला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी के समय सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु किए गए कार्यों एवं सामाजिक प्रयासों के लिए गुमला के पुलिस लाइन में झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान मिशन बदलाव को उपायुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त श्री शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब एसडीओ रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं गुमला डीएसपी एवं सभी पुलिस प्रसाशन उपस्थित थे। मिशन बदलाव के भूषण भगत के द्वारा प्रसशती पत्र ग्रहण किया गया।ये कार्यक्रम में मिशन बदलाव के जितेश मिंज, अखिल कुमार, अनन्त कुमार कुणाल प्रजापति, तपन कुमार, अस्वनी राज उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse