लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान

 

  • लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज विमरला बॉक्साइट माइंस पहुंचे। पहुंचने के बाद माइंस की स्थितियों पर कंपनी के पदाधिकारियों संग चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कंपनी के अधिकारियों को यह कहा कि समझौते के मुताबिक आप लोग ट्रिप हम लोगों को नहीं दे रहे हैं, इस पर अविलंब सुधार किया जाये। सड़क की स्थिति खराब है।

 प्रबंधन ने कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य आप देख रहे हैं कि शुरू है। 2 से 3 दिन के अंदर सड़क की स्थिति ठीक हो जायेगी। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। इसके पश्चात हिंडाल्को कंपनी के पदाधिकारियों एवं ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रक चालकों से मिले। मिलकर यह समझाया गया की सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। आप वाहन चलाते समय यह ध्यान दें कि तय गति सीमा में ही गाड़ी चलानी हैं। 

किसी भी तरह का नशा पान करके गाड़ी नहीं चलानी है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना है और वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि हम लोग सभी माइंसों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि आम जनता और ट्रक चालकों या ट्रक मालिक को किसी तरह की परेशानी ना हो। 

आज के इस दौरे में लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विदुल महतो, संतोष कुमार साहू, मोती सिंह, प्रेम उरांव एवं हिंडाल्को प्रबंधन की ओर से सहायक प्रबंधक अभिशेष कुमार, जियोलॉजिस्ट प्रत्यूष रावत के अलावा प्रबंधन की ओर से परवल साहू, अनुज सिंह, सुजीत झा, नागेंद्र सिंह सहित चालक, सह चालक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse