रांची के बाल्मीकि नगर में हुआ आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम

 

  • रांची के बाल्मीकि नगर में हुआ आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज आरटीसी हाई स्कूल, बाल्मीकि नगर में युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के कुल 297 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिनमें 172 छात्र तथा 125 छात्राएं शामिल थीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुष्कर जी, सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, रांची महानगर ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, स्वदेशी भावना एवं नागरिक कर्तव्यों के विषय में प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभायें।

विद्यार्थी जीवन ही वह मजबूत आधार है, जिस पर राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़कर ही हम एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।  मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह मजबूत आधार है, जिस पर राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़कर ही हम एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।

इसी विद्यालय परिसर में प्रात:काल कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रो हरिओम जी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, रांची विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समाज परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा एक-एक हाथ बढ़ाकर समाज को सशक्त बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 13 शिक्षकों ने भी उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। 

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रबोधन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बाल्मीकि नगर के प्रचार विभाग के संजीत ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse