होसल सिटी प्लेस लालपुर रांची में कुरमाली बिहा प्रतियोगिता 2026 संपन्न

 

भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया गया संकल्प 

टीम एबीएन, रांची। होटल सिटी प्लेस, लालपुर रांची में आज कुरमाली बिहा गीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो ने कहा, अपनी भाषा, संस्कृति और लोक परंपराओं का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

यदि हमारी भाषा और संस्कृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी पहचान और विरासत से जुड़ी रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं भाषा-प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कुरमाली भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज को जागरूक करना था। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एच.एन. सिंह, विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, कार्तिक महतो, इश्वर चंद्र महतो, सत्यनारायण महतो, प्रो. गोवर्धन महतो, कवि विजयराज महतो, कवि देवेंद्र नाथ महतो, डॉ. नीलू  कुमारी, प्रो. जयंती कुमारी, कपिल देव महतो, अशोक महतो उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। 

प्रतियोगिता में अनिता देवी, रीता महतो, सुनीता देवी, मोनिका देवी, जयललिता महातो, सीमा बानवार, पूजा कुमारी, गुड्डी कुमारी, ज्योति हेंमरिआर, सीता कुमारी तथा राखी महतो सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse