टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल की कार्यकारणी बैठक अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के सभागार में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत कर कहा कि श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से श्री श्याम मण्डल धर्म प्रचार व नर-नारायण सेवा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की आकांक्षा है। आज के इस बैठक में सत्र 2026-2028 नये सत्र के लिए कार्यकारणी सदस्यों का चयन कर निर्वाचित घोषित किया।
नये सत्र के लिए अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, मंत्री धीरज बंका, उपमंत्री जितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत, प्रचार मंत्री नितेश लाखोटिया, पूजा जागरण मंत्री विवेक ढांढनीया, श्रृंगार मंत्री मनोज ढनढनिया, अंकेक्ष ज्योति पोद्दार, मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार निर्वाचित हुए।
साथ ही कार्यकारणी सदस्यों में ज्ञान प्रकाश बागला, प्रमोद बगरडीया, अजय शंकर साबू, नितेश केजरीवाल, अशोक धानुका, अमित जालान निर्वाचित हुए। इसके साथ ही स्थायी आमंत्रित सदस्य में प्रमोद सारस्वत (लल्लू), अरुण धानुका, गौरव परसरामपुरिया, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया एवं प्रदीप अग्रवाल। अंत में मंडल के उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने ध्यानवाद ज्ञापन देकर सभा की समाप्ति की गयी। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse