एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को ठाकुर जी का भव्य नगर भ्रमण शोभा यात्रा निकाला गया। रथ पर सवार भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर हजारों भक्तों ने किया। कथा वाचक श्री गौरव कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में शाम में ठाकुरबाड़ी परिसर से मनोहारी झांकी को फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण को विराजमान कर शोभा यात्रा निकाला गया।
ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे, शंख-ध्वनि और हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण पर निकलें हजारों भक्त झूमते हुए भगवान को नगर भ्रमण कराया। शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, थाना चौक, ब्लॉक रोड होते हुए पूरे भंडरा नगर का भ्रमण करते हुए पुन: कथा स्थल पहुंची।
रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर ठाकुर जी का स्वागत किया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी भक्ति भाव में लीन होकर राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
स्वयंसेवकों ने भी भीड़ प्रबंधन में सहयोग किया। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शरबत और शीतल जल की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गयी थी। इस दौरान आयोजक राधा मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी शर्मा, मोहन दुबे आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse