रांची : डिप्टी मेयर को लेकर शुरू हुई वार्ड पार्षदों को मनाने का दौर

 

रांची नगर निगम

  • डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज, पार्षदों से संपर्क साधने की कवायद

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम चुनाव संपन्न होने और नई मेयर रोशनी खलखो के निर्वाचित होने के बाद अब उप महापौर यानी डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर राजनीति का केंद्र अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आ टिका है, जिसके लिए विभिन्न दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

दलों ने शुरू की तैयारी

डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और झामुमो अपने-अपने समर्थित पार्षदों के सहयोग से तैयारी में जुट गए हैं। निर्वाचित पार्षदों से संपर्क साधा जा रहा है और होली मिलन समारोह के बहाने उन्हें आमंत्रित कर समर्थन जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में सक्रियता स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।

कई पार्षद कर रहे दावेदारी

सूत्रों के अनुसार चार से पांच पार्षद उप मेयर पद के लिए सक्रिय रूप से दावेदारी कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जो पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और नगर राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। दावेदार व्यक्तिगत रूप से पार्षदों से संपर्क कर समर्थन सुनिश्चित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

बंद कमरों की बैठकों की चर्चा

नगर राजनीति में बंद कमरों में बैठकों और गुप्त संवादों की चर्चाएं जोरों पर हैं। डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर संभावित लेनदेन और समर्थन की सौदेबाजी की फुसफुसाहटें भी सुनाई दे रही हैं। हालांकि इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर जारी है।

53 पार्षदों की भूमिका निर्णायक

रांची नगर निगम के 53 पार्षद अब पूरी तरह निर्णायक भूमिका में हैं। वही तय करेंगे कि डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। जनता की निगाहें भी पार्षदों के फैसले पर टिकी हुई हैं। कुछ दावेदार अपने अनुभव, राजनीतिक पकड़ और विकास कार्यों का हवाला देते हुए समर्थन जुटाने में लगे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse