रांची : श्री श्याम मंडल ने श्री श्याम मंदिर में मनाया श्री श्याम फागुन सतरंगी महोत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल, रांची का तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को  विराट निशान शोभा यात्रा के साथ अत्यंत धूमधाम से प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम प्रातः श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार किया गया, जिसमें बाबा को स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के खुशबूदार फूलों से अलंकृत किया गया।

मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी विशेष शृंगार किया गया। श्री श्याम मण्डल द्वारा निर्मित श्री श्याम मन्दिर में प्रथम बार बाबा के मंड में स्थापित होने वाले रजत निशान (ध्वजा) का प्रातः 11 बजे आचार्य श्री श्याम सुंदर भारद्वाज के नेतृत्व में मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने विधि विधान से श्याम मन्दिर में पूजन किया।

यह रजत निशान बाबा के रथ पर नगर भ्रमण कर मन्दिर में स्थापित होगा। रजत निशान पूजन के पश्चात दोपहर 2 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर से निशान यात्रा प्रारंभ की गई जिसमें श्री श्याम प्रभु के गगन भेदी जयकारों के बीच 750 भक्तगण अत्यन्त श्रद्धा के साथ अपने अपने कन्धे श्री श्याम निशान लेकर झूमते नाचते श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित करने निकल पड़े। निशान धारियों के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ शोभायात्रा के साथ चल रही थी।

दिव्य रथ पर विराजमान हो श्री श्याम प्रभु नगरवासियों को आशीष प्रदान कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल की दो टोलियां संगीतमय भजन डोरी खींच राखिजो यो है बाबा को निशान, श्याम रंगीला पलका उघाड़ों फाल्गुन आ गयो, लेकर चलो श्याम के पावन निशान को, मस्ती में तुम भी चलो धाम को, फागण आया होली आई, ढोल बजे रे मृदंग, श्याम धणी से होली खेलन, आये मस्त मलंग, हर फागण में श्याम धणी, हम पहुंचे खाटू धाम हो, हाथों में निशान हो, सामने मेरा श्याम हो गाकर पूरे वातावरण को श्याम मय बना रही थी।

इस अवसर पर पूरे मार्ग में रंग अबीर गुलाल एवम भजनों की मस्ती लेते भक्तगण शोभायात्रा में शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर श्याम प्रेमी अपने घर से एवम प्रतिष्ठान, धार्मिक संस्था के द्वारा श्री श्याम प्रभु का स्वागत पारंपरिक आरती व भोग एवम पुष्प वर्षा से किया।

सम्पूर्ण मार्ग में श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा प्रसाद वितरण एवम शुद्ध जल, जूस का वितरण धर्म प्रेमियों में किया गया। निशान यात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर जैसे ही पहुंची सभी श्याम भक्तों का उत्साह बड़े ही भाव विभोर के साथ श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित किया।

समापन आरती के साथ आज के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस निशान यात्रा को सफल बनाने में अनिल केजरीवाल, अशोक लाठ, मनोज सिंघानिया, ज्ञान प्रकाश बागला, सुनील मोदी, प्रदीप अग्रवाल, विकाश पडिया, अभिषेक डालमिया, प्रमोद बगड़िया, राकेश मुरारका, राकेश सारस्वत, मनोज ढांढनीयां का सहयोग रहा। 

दिनांक 27 फरवरी 2026 को मन्दिर में रात्रि 9 बजे से मुख्य कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। श्री श्याम प्रभु का विराट श्रृंगार, छप्पन भोग, सवामनी भोग, भजन पुस्तिका विमोचन, केसरिया होली समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse