टीम एबीएन, रांची। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस साल खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मार्च, अप्रैल, जून और नवंबर में कई सीटें खाली होंगी, जिससे राज्यसभा की तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल का सबसे बड़ा राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा। अप्रैल महीने में राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 22 सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म होगा, जबकि 15 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके अलावा जून में 22 सीटें और नवंबर में 11 सीटें भी खाली होंगी।
इस तरह पूरे साल में राज्यसभा में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का राज्यसभा कार्यकाल भी 16 मार्च को समाप्त हो रहा है। वहीं मिजोरम से एक सांसद का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा होगा। उधर, झारखंड की एक राज्यसभा सीट पहले से ही खाली है।
यह सीट झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर होने वाला चुनाव देश की राजनीति के लिए काफी अहम साबित होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse