टीम एबीएन, कांके। चामा नगड़ी, कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु पेड़ से गिरने के दौरान हो गयी। मृतक के पिता सोमरा कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पुत्र बिरसा कच्छप केंद्रीय मन चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान, कांके में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वे एमएस धनंजय कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन सेवा दे रहे थे।
रविवार को दोपहर 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर द्वारा सुखदेव उरांव एवं बिरसा कच्छप को पेड़ काटने का कार्य सौंपा गया था। पेड़ काटने के दौरान बिरसा कच्छप अचानक पेड़ से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि उनके सहकर्मी सुखदेव उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गये।
पोस्टमार्टम के बाद मृतक का पार्थिव शरीर रिम्स से परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मृतक के परिजनों के साथ केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
श्री महतो ने संस्थान प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को अविलंब समुचित मुआवजा हेतु आश्रित परिवार के साथ डटे रहे। घंटों तक संस्थान प्रबंधन से वार्ता चलती रही। देर शाम को डीएसपी की उपस्थिति में दश लाख रुपये राशि, आश्रित परिवार को उसी पद पर एक नियोजन एवं उनकी पुत्री को आजीवन सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने पर सहमति बनी।
उसके बाद मृत शव को दाह संस्कार के लिए विदा किया गया। आंदोलन में कांके विधायक सुरेश बैठा, देवेंद्र नाथ महतो, निशा भगत, कमलेश राम, जिला परिषद प्रतिनिधि जामील अख्तर, फुलेश्वर बेठा, गुना भगत, संतोष साहू आदि सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता डंटे रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse