सर्व हिन्दू समाज ने अल्कापुरी में किया हिंदू सम्मेलन

 

  • सर्व हिन्दू समाज द्वारा अलकापुरी में हिंदू सम्मेलन आयोजित

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलकापुरी, रातु रोड पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मनीष सिन्हा जी ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने हिंदू संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलोनी की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस बिहार-झारखंड क्षेत्र के सद्भाव प्रमुख राकेश लाल जी (लालपुर निवासी) ने उद्बोधन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए परिवार व्यवस्था को सुधारना आवश्यक है। जन्मदिन जैसे कार्यक्रम स्वदेशी तरीके से करने चाहिए। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का उपयोग रोकना जैसे तीन प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।

1 मार्च को चुटिया में विराट हिंदू संगम: इसी श्रृंखला में पूरे रांची महानगर  में 156 स्थानों पर  हिंदू संगम आयोजित होंगे। 1 मार्च को चुटिया के शास्त्री मैदान में  भव्य विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें श्रीराम मंदिर से निकलने वाली  शोभा यात्रा, धर्म ध्वज पूजन, गो पूजन, महिला पुरोहितों द्वारा यज्ञ एवं संतों के आशीर्वचन शामिल होंगे। 

उक्त जानकारी  विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित समिति के संयोजक गिरधारी महतो ने प्रचार विभाग के माध्यम से दी। सभी हिंदूजन परिवारों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। उक्त जानकारी सर्व हिंदू समाज प्रचार विभाग के चंदन कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse