रांची : उग्रवादियों ने फायरिंग कर कारोबारी को धमकाया

 

रांची में उग्रवादियों की फायरिंग, कारोबारी को पर्चा फेंककर दी धमकी 

टीम एबीएन, रांची। जिले में अपराध और उग्रवादी गतिविधियों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारी लगातार निशाने पर हैं और खुलेआम फायरिंग कर डर का माहौल बनाया जा रहा है। ताजा मामला खलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां टीएसपीसी उग्रवादियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। 

फायरिंग की जिम्मेदारी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने ली 

फायरिंग के बाद अपराधी मौके पर पर्चा फेंककर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों और कांटा घर के कर्मचारियों के मुताबिक, अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गयी। सुरक्षा कारणों से कांटा घर का कामकाज तत्काल बंद कर दिया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने ली है। 

जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा 

टीएसपीसी की ओर से छोड़े गए पर्चे में सुदर्शन जी के नाम से कोयला और ईंट कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। पर्चे में लिखा है कि संगठन की अनुमति और जानकारी के बिना कोई भी कारोबारी काम करेगा तो उसकी जान-माल की जिम्मेदारी खुद उसकी होगी। 

वहीं खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse