भाईचारा एकता फुटबॉल में लातेहार ने गया को तीन गोल से हराया

 

  • भाईचारा एकता फुटबॉल में लातेहार ने गया को तीन गोल से हराया
  • हमारे क्षेत्र में खेल असीम संभावनाएं है बस उसे तरासने की आवश्यकता है : विधायक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। भाईचारा एकता कमेटी द्वारा पथरा खेल के मैदान में चल रही नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आज फ़ाइनल महामुकाबला गया बिहार, बनाम लातेहार झारखण्ड के बीच खेला गया। इस फ़ाइनल महामुकाबला देखने के लिए क्षेत्र से हजारों हजार की संख्या में खेल प्रेमी मैदान के चारो तरफ खेल देखने आये थे।

मौके पर क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह अनुमण्डल पदाधिकारी गौरांग महतो, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, झामुमो के वरिष्ठ नेता छेदी खान, पंसस कलावती देवी, राजद नेता रवि यादव, विनय कुमार सिंह यादव आदि गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गीत के पश्चात विधायक ने गेंदे को किक मार प्रारम्भ कराया, मौके पर विधायक ने भाईचारा एकता कमिटी को 16 वर्षों से इस खेल का आयोजन कराने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैच हमारी ग्रामीण विरासत को मजबूत करता फुटबॉल कई तरह की प्रेरणा देता है इससे समाज मे एकता व एकरुकता को भी बल मिलता है। उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ी  खेल को खेल भावनाओं से साथ खेले हार और जीत दोनो एक सिक्के के दो पहलू है इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है। शशि कुमार ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एक समान है।

खेल प्रारम्भ होते ही दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह से प्रदर्शन करते हुए दिखे खेल में अंतिम क्षण तक दोनों खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर संघर्ष किया, लेकिन लातेहार की टीम ने खेल के प्रथम पाली में गया को एक गोल मार कर खेल को रोमांचक मोड़ में ला दिया गया। बिहार की टीम जम कर संघर्ष की तबतक द्वितीय पाली में भी लातेहार झारखण्ड की टीम ने गया बिहार में दो गोल दाग दिया। जवाब में गया कि टीम संघर्ष करते रहा लेकिन अंतिम खेल तक एक भी गोल नही बना पाया। 

इस तरह फाइनल मुकाबला की ट्रॉफी पर लातेहार ने तीन गोल से जीतकर अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच उज्ज्वल कुमार मैन ऑफ़ द सीरीज नवनीत कुमार, बेस्ट गोलकीपर विकास कुमार को दिया गया। वहीं पोलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह ने प्रत्येक एक गोल करने वाले खिलाड़ियों को 1100 रुपया नगद इनाम दिये।

पूरे खेल के रेफरी के रूप में कवींद्र पासवान ने निष्पक्ष रूप से खेलाया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मो जाकिर अली उर्फ राज अली, अध्यक्ष डॉ विशेष कुमार पासवान, सचिव चितरंजन पासवान, भोला कुमार, राम प्रवेश पासवान, बिहारी पासवान समेत कमेटी के लोग सक्रिय रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse